हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ज्वालापुर इण्टर कालेज ज्वालापुर, हरिद्वार में किशोर मुसले चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार एवं शिक्षा विभाग हरिद्वार के द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्रा  प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक बहादराबाद के अन्तर्गत संचालित विद्यालयों के 38 हाईस्कूल एवं 13 इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, नगद धनराशि एवं एक-एक पौधा वितरण कर सम्मानित किया गया, 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 आर0 डी0 शर्मा मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यह संदेश दिया के एकाग्रता पूर्वक लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध ढंग से प्रयास करने पर लक्ष्य अवश्य  प्राप्त होता है। इसी क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने छात्र छात्राओं को हमेशा शीर्ष पर रहने का लक्ष्य बनाने का निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक राज्य परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान देहरादून आकाश सारस्वत ने सभी बच्चों को इसी प्रकार  आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया एवं  पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अवसर को  यादगार बनाने के लिए  वृक्षारोपण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम सिंह चौहान, डॉ0 संतोष चमोला जिला समन्वयक रमसा एवं ज्वालापुर इण्टर कालेज ज्वालापुर का समस्त स्टाफ एवं किशोर मुसले चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार के प्रबंधक धनंजय जी, कार्यकारी अधिकारी सैमुअल मेसी, स्वतंत्र पाठक, अभिषेक सैनी एवं अभिभावकों सहित 120 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर की प्रवक्ता नीतू सिंह और मंजू रानी ने संयुक्त रूप से किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours