हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोग्यम नाम के अपार्टमेंट निवासी बुजुर्गों का एक गंभीर मामला सामने आया है जहां बिल्डर ने आरोग्यम में सुविधा के नाम पर बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन आरोग्यम निवासियों को वह सुविधाएं 10 साल बीत जाने के बाद भी बिल्डर ने उपलब्ध नहीं कराई है, आरोग्यम वासियों ने प्रेस नोट जारी कर बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है 
      देखें वीडियो: मानसी मिश्र निवासी
कि आरोग्यम अपार्टमेंट के फ्लैटों की बिक्री के लिए बिल्डर द्वारा 2009 में जोरो शोरों से प्रचार किया गया था, प्रचार में बताया गया कि आरोग्यम अपार्टमेंट में सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें विशेषकर बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से अति उत्तम आरोग्यम अपार्टमेंट रहेगा, 
 देखें वीडियो: एस०के० बुधलकोटी निवासी
जिससे प्रभावित होकर भारत के कौन कौन से बुजुर्ग लोगों ने फ्लैटों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि दस साल बीत जाने ऋ के बाद भी बिल्डर द्वारा विज्ञापन में प्रकाशित सुविधा बुजुर्गों को नहीं दी गई है और सुविधाओं में 100% पावर बैक अप, हर की पैड़ी जाने के लिये बस, मेडिकल सुविधा जिससे बुजुर्ग लोग हरिद्वार की ओर आकर्षित हों आदि शामिल है 
      देखें वीडियो: बी०सी० भट्ट निवासी
यहां तक एन०आर०आइ को आकर्षित करने के लिये हैलीपैड बनाने का भी विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। लेकिन दस वर्ष बीतने के बाद भी धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिला, और लगातार बिल्डर द्वारा आरोग्यम वासियों का शोषण किया जा रहा है। 
  देखें वीडियो: अयोग्यम में मैनेजमेंट सुशील
उन्होंने बताया कि बिल्डर की दबंगई से तंग आकर कॉलोनी वासियों ने एसोशिएशन बनाई व पंजीकरण कराया है पर बिल्डर उसे मान्यता नहीं देता है और न बात करता है। और अपनी दबंगई दिखाते हुए गुंडों से कॉलोनी आरोग्यम वासियों को डराता धमकाता रहता है,
देखें वीडियो: आरोग्यम में नीरज पंत एएफ में अकाउंटेंट

उन्होंने बताया कि नियम विरुद्ध बिल्डर ने अपनी ही एक कम्पनी से मेंटेनेंस कराता है पूरे आरोग्यम अपार्टमेंट में कूड़े के डेर लगे है चारों ओर गंदगी ही गंदगी फ्लैटों में जमा है और रख-रखाव के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है कई कई महीने साफ सफाई नहीं कराई जाती है जबकि हर माह मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर लगभग 7 से 8 लाख रुपए आरोग्यम वासियों से वसूले जा रहे है।
        देखें वीडियो: आरोग्यम अपार्टमेंट 
कूड़े कचरे और चारों ओर गंदगी के कारण कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप व डेंगू जैसी भयंकर बीमारियों का खतरा भी आरोग्यम वासियों पर मंडरा रहा है। यहां तक पीने का पानी भी दूषित आ रहा है उन्होंने बताया कि बिल्डर ने परिसर के आवासीय में एक अवैध होटल आरोग्यम स्वीट्स के नाम से चला रखा है जिससे कालोनी का वातावरण बहुत ही ख़राब हो चुका है। और अधिकारियों से होटल चलाने की बात से इंकार किया जाता है पर होटल की बुकिंग OYO द्वारा कराई जाती है। जोकि आरोग्यम अपार्टमेंट में गैर कानूनी तरीके से संचालित किया है, न तो बिल्डर ने प्रोजैक्ट पूरा किया और न ही RERA में रजिस्टर कराया है और अपनी दबंगई दिखाते हुए कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोग्यम की समस्या का निस्तारण करने के लिए लगभग २० दिन पहले आरोग्यम निवासियों ने ज़िला मजिस्ट्रेट को कार्यवाही हेतु पत्र भेजा व समस्या के समाधान का अनुरोध किया और एक प्रतिमंडल हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से मिले व उन्हें तुरंत कार्यवाही के लिए अनुरोध के साथ ज्ञापन सौंपे गया। लेकिन अभी तक उच्चधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार बिल्डर कम्प्लीसन सर्टिफ़िकेट लेकर आरोग्यम निवासियों की एसोशिएशन को सौंपे और उनका उत्पीड़न बंद करें, जिससे वे बुढ़ापे के शेष दिन शांति पूर्वक काट सकें। उन्होंने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि बिल्डर बुजुर्ग लोगों का लगातार शोषण कर रहा है लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे उनमें भय का माहोल भी बना हुआ है उन्होंने बताया कि आरोग्यम में अधिकतर रिटायरमेंट बुजुर्ग लोग ही रहते हैं उन्होंने अपने जीवन की सर्विस का पुण पैसा अयोग्यम अपार्टमेंट के फ्लैट खरीदने में लगा दिया है लेकिन बुजुर्गों के साथ बिल्डर ने विज्ञापनों द्वारा बड़े-बड़े वादे कर धोखाधड़ी की है। कोई भी सुविधा बुजुर्गों को नियम अनुसार नहीं दी जा रही है जिससे बुजुर्गों में बहुत ही रोष पनप रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours