हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेसी नेता अशरफ अली अब्बासी को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समाजसेवीयो द्वारा अशरफ अली अब्बासी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवाजे जाने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना सिंह ओझा का आभार व्यक्त किया गया। वही अशरफ अली अब्बासी नेे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ जिस जिम्मेदारी से मुझे नवाजा है उस जिम्मेदारी को मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। और जनता के हितों में कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर अंशुल श्रीकुंज, पूर्व अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व आईटी सेल के प्रदेश सचिव सुमित तिवारी, समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महानगर अध्यक्ष वनाधिकार जनाधिकार आंदोलन संगठन विभाष मिश्रा, यूथ कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रेम शर्मा, कांग्रेसी नेता शाहनवाज़ सिद्दीकी, तेजपाल सिंह, सन्नी अरोड़ा, मनोज कुमार, बापू अमरिंदर अंगद चौबे, वीरेंद्र, अभिषेक आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours