हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर से ईदगाह, शिवालिक नगर जाने वाले रोड पर पढ़ने वाली रानीपुर झाल नदी के रपटे पर अधिक पानी आने से पूर्ण रूप से यातायात बाधित हो गया है यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों को पानी से होकर निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं एक कार तेज पानी के बाहों में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना भी कर सकती थी। आपको बतादे कि बीती रात अधिक बारिश होने से रानीपुर झाल नदी में पानी बढ़ गया, 
                        देखें वीडियो
इस नदी में पहाड़ी क्षेत्र, सिडकुल फैक्ट्री तथा कई कालोनियों का पानी इकट्ठा होकर आता है। जिस कारण रानीपुर झाल नदी का पानी बढ़ गया तथा रपटा पूर्ण रूप से जलमग्न हो गया। इस रपटें से आए दिन हजारों की संख्या में मुसाफिर गुजरते हैं लेकिन शासन प्रशासन आज तक रपटें को पुल का रुप नहीं दे पाया है। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना को इंतजार कर रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours