हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस के आदेशानुसार आज दिनांक 6 अगस्त 2019 को बम डिस्पोजल स्क्वायड द्वारा जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने हरिद्वार नगर क्षेत्र के  विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाते हुए,
सेंट मैरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पेंटागन मॉल, रानीपुर मोर, रोडवेज बस स्टेशन हरिद्वार, रेलवे स्टेशन हरिद्वार, एचआरडीए बिल्डिंग, भारत माता मंदिर, हर की पैड़ी हरिद्वार क्षेत्र में भ्रमण कर संबंधित थाना एवं चौकी की पुलिस टीम को साथ लेकर संयुक्त रूप से टीम बनाकर अभियान चलाया। तथा संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग कर कार्रवाई की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours