हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। डी०जी० लॉ एन्ड ऑडर अशोक कुमार के आदेशानुसार राजधानी देहरादून के बाद जनपद हरिद्वार में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के जीवन सुधार एवं उनको शिक्षा प्रदान किए जाने एवं उनके पुनर्वास के संबंध में हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस के निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की मुक्ति एवं पुनर्वास हेेतू दिनांक 01 सितंबर 2019 से दिनाँक 31 अक्टूबर 2019 तक 02 माह का एक अभियान "ऑपरेशन मुक्ति" चलाया जा रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उक्त अभियान के कुशल संचालन हेतु, क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार को नोडल अधिकारी" नियुक्त करते हुए, निम्न टीमों का गठन किया गया है, जिसमे निम्न लिखित टीमे गठित की गई, जो इस प्रकार है, टीम नंबर 01- उपनिरीक्षक  नंदकिशोर ग्वारी, कांस्टेबल 262 राकेश कुमार, महिला कॉन्स्टेबल 1246 आराधना, महिला कांस्टेबल 72 रचना डोभाल, टीम नंबर 02- उपनिरीक्षक भवानी शंकर पंत, महिला हेड कांस्टेबल हेमलता पांडे, कांस्टेबल 168 नागरिक पुलिस मुकेश, महिला कांस्टेबल 1174 प्रतिभा पवार, टीम नंबर 03- महिला उपनिरीक्षक पूनम प्रजापति, कांस्टेबल 61 सoपूo विपुल किशोर, कांस्टेबल 417 नाoपुo सत्येंद्र, महिला कांस्टेबल 104 अनीता रावत।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours