हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव दिनारपुर के जंगलों में पथरी पुलिस की छापेमारी के दौरान लगभग 12 सौ लीटर लहान मय उपकरणों के नष्ट किया गया है बताते चलें कि पथरी थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने चार्ज लेते ही अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जबरदस्त चेकिंग अभियान चला दिया है। पथरी क्षेत्र जंगल में अवैध शराब के मामले पहले ही चर्चाओं में है लेकिन वही बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान मय टीम के जंगल में घुस कर छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बनाने वाले लहान से भरे ड्रम को नष्ट कर दिया, वहीं थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहा है कि जंगल में कच्ची शराब बनाने का मामला प्रकाश में आया था जिस पर पथरी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमें लगभग 12 सौ लिटर लाहन मय उपकरणों के 5 ड्रम, दो छोटी कैनी, दो प्लास्टिक के डब्बे, एक छोटा कैन जो लहान से भरे हुए थे जिनको नष्ट कर दिया गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा, जो भी व्यक्ति अवैध शराब में लिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी और अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाही पुलिस द्वारा जारी रहेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours