हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध जनपद चमोली में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 31.8.19 को क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग पी डी जोशी के पर्यवेक्षण में गश्त व चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना थराली पुलिस द्वारा चौकी लोहाजंग में अभियुक्त बख्तावर पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम मंडोली चौकी लोहजंग थाना थराली को पर 02पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली में आबकारी अधिनियम अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुभाष जखमोला, उ०नि० जगमोहन सिंह, का० महेश त्यागी, का० रजनीश मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours