हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। संत निरंकारी मंडल लक्सर ब्रांच ने रक्तदान के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इसलिए सभी का फर्ज बनता है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर रक्तदान करें, वही ब्रांच के पदाधिकारियों का कहना है कि बाबा हरदेव सिंह का नारा था कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए और सन 1980 से लगातार उनकी ब्रांच रक्तदान करती चली आ रही है इसी क्रम में कल लक्सर ब्रांच में रक्तदान किया जाएगा जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्तदान की जायेंगी, उन्होंने कहा कि हमारे गुरु ने सिखाया है कि समाज के अंदर किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है रक्तदान कर किसी की जान बचाई जा सकती है यह उनके सतगुरु का नारा था कल सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक लक्सर ब्रांच में रक्तदान किया जाएगा, इसी क्रम में रक्तदान महादान है रैली निकालकर कार्यक्रम के दौरान नाटकीय रूपांतरण भी किया गया, जिसमें दिखाया गया कि रक्त की इंसान को कितनी जरूरत होती है समय पर रक्त ना मिलने से जान भी जा सकती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours