हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद के 117 वें महानिर्वाण दिवस पर सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने हरिद्वार में चल रहे अपने अलग अलग केंद्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके संगठन के महिला प्रकोष्ठ का गठन किया, जिसमें श्री मती नेहा मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने श्री मति नेहा को मनोनयन पत्र दिया। 39 वर्ष की आयु में शरीर छोड़ चुके स्वामी विवेकानंद जी ने देश ही नही अपितु विदेशों में भी सनातन धर्म का झंडा ऊँचा किया था। अपने ओजस्वी भाषण से अमेरिका जैसे राष्ट्र में से हिंदुओं पर से प्रतिबंध हटवाने वाले युवा संत को उनके जन्मदिवस पर भारत मे युवा दिवस के नाम से जाना जाता है। हालांकि भारत सरकार द्वारा पूर्व में ही उनके नाम से डाक टिकट जारी कर उनका सम्मान किया जा चुका है। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने  संस्था के द्वारा संचालित केंद्रों पर जाकर बच्चों को खाद्य सामग्री बांटते हुए विवेकानंद जी के जीवन के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने, राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पित भावना रखने के लिए प्रेरित किया। भूपतवाला के रानी गली में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कलात्मक अभिरुचि की प्रस्तुति दीं। संस्था के सचिव गौतम खट्टर ने बताया है कि आज के ही दिन 117 वर्ष पूर्व विवेकानंद जी ने 39 वर्ष की आयु में अपना शरीर त्याग दिया था। उन्होंने सनातन धर्म का प्रचार देश विदेश तक किया और अमेरिका जैसे देश मे अपने ऐतिहासिक भाषण से भारतीयों से प्रतिबंध हटवाया था उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि विवेकानंद जी ही हमारे आदर्श है और उनके विचारों पर चलकर हम सभी को अपने मन मे राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना को जगाये रखना चाहिए।
उठो चलो ओर लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको का मतलब समझाते हुए उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा ओर कोषाध्यक्ष अमित सैनी ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और मार्ग के प्रति सकारात्मकता ओर ईमानदारी से जनसेवा करने की बात कही।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा नेहा मिश्रा ने बताया कि वह भी ट्रस्ट के साथ जुड़कर निरन्तर महिला उत्थान पर कार्य ओर महिलाओं ओर बच्चों के लिए उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़े रखने के लिए कार्य करेंगे, उन्होंने बताया है कि जल्दी ही महिला प्रकोष्ठ किआ आगे की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अनंत चेतन जी महाराज, राधिका दास, पूनम मिश्रा, स्वच्छता मित्र नरेश गिरी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष उमेश, युवा नेता आकाश भाटी, समाजसेवी मयंक त्यागी आदि उपस्थित रहें। महानिर्वाण दिवस पर कपिल ठाकुर आदित्य यादव, दीपक कुमार, पवन रोनी, अभिनय थपलियाल, वैभव अरोड़ा, बादल शर्मा, गोविंद राय हेमंत अग्रवाल, शांतनु जोशी, अर्पित व नितिन अरोड़ा आदि उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours