हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक ने आज लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे की जो नई बिल्डिंग बनाई गई हैं उसमें बहुत जल्द सीबीएस और रेलवे बुकिंग काउंटर स्थापित कर दिया जाएगा और यह जो जगह पुरानी बनी हुई है यहां से हट जाएगी और इस पर रेलवे प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा।
                       देखें वीडियो
इसी क्रम में उन्होंने  बताया कि लक्सर से हरिद्वार तक जो रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है उसमें एक जगह थोड़ी बाधा आ रही है एनएच अगर वहां पर पुल बना दे तो रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य तभी संभव हो पाएगा। उन्होंने आरपीएफ रेलवे प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा की भी जमकर तारीफ की कहा कि लक्सर में इन्होंने जो अभियान चलाया है वह बहुत अच्छा काम किया है जिससे रेलवे में रेलवे का ब्रांडेड पानी ही बिकेगा, निरीक्षण के दौरान रेलवे मंडल के सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours