हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। शहर व्यापार मण्डल से नाराज़ व्यापारिक इकाइयों ने बैठक में लिया निर्णय, जल्द घोषित होगी चुनाव की तारीख। व्यापारिक हितों को साधने के उद्देश्य से बनाया है नया व्यापार मण्डल। शहर व्यापार मण्डल से नाराज उत्तरी हरिद्वार के व्यापारियों ने भूपतवाला क्षेत्र मे बैठक का आयोजन करने के बाद उत्तरी हरिद्वार व्यापार मण्डल का गठन करने का शंख फूंक दिया है। 
बैठक में व्यापारियों द्वारा शहर व्यापार मण्डल के द्वारा तथाकथित थोपे गए अध्यक्ष ओर महामंत्री के निर्णयों का जबर्दस्त विरोध किया है। बैठक में एक स्वर से सभी व्यापारी आपस में शहर व्यापार मण्डल के नेताओं द्वारा कावड़ मेले को देखते हुए अपनी राजनीति चमकाने के लिए जिम्मेदार मानते हुए सहमत दिखें । बीते दिन भी उत्तरी हरिद्वार के व्यापारीयों ने बैठक कर शहर व्यापार मण्डल को भंग करने सहित समस्त पदों को चुनाव विधि द्वारा भरने की चेतावनी भी दी थी। व्यापारियों ने बैठक में पूरजोर तरीके से इन नेताओं पर आरोप लगाया की पिछले काफी वर्षों से उत्तरी क्षेत्र के व्यापार मण्डल के व्यापारिक इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसके बाद भी क्षेत्र की अनदेखी ओर उपेक्षा की जाती रही है, हालांकि सावन मेले से पहले ही भूपतवाला की समस्त व्यापारिक इकाइयों मे अब उत्तरी हरिद्वार व्यापार मण्डल के गठन करने का दावा कर दिया है ओर इसके साथ थी चुनाव समिति का गठन करने के बाद समस्त व्यापारियों के द्वारा वोट देकर अध्यक्ष, महामंत्री के साथ ही कोषाध्यक्ष के पद का चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। आने वाले हफ्ते में उत्तरी हरिद्वार व्यापार मण्डल के चुनाव हेतु चुनाव समिति द्वारा चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी, बैठक मे वरिष्ठ व्यापारी नेता राकेश बजरंगी के द्वारा चुनाव समिति के गठन पर उत्तरी हरिद्वार के व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है। बैठक में विपिन कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की उत्तरी हरिद्वार व्यापार मण्डल का गठन व्यापारियों के हितों के लिए आवश्यक होने के साथ ही हम हर व्यापारी के हितों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार है। बैठक मे अपनी बात रखते हुए, व्यापारी नेता हरीश मल्होत्रा का कहना है की उत्तरी हरिद्वार के सभी व्यापारी एकसमान चाल से अपने हितों की रक्षा करने के लिए एक हो गए है। ओर इनके साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ओर इस अभियान को तेज़ गति प्रदान का निर्णय लिया है  बैठक में आशु बड्थ्वाल, राम बाबू, अनिल वशिष्ठ, अजय अरोड़ा, मंधाता गिरि, पूरन पांडे, राजीव भट्ट, बलकेश राजौरिया, पूनीत बजाज, हरपाल धीमान, महावीर, अमरपाल, मदन लाल सैनी, शोभित गर्ग, दीपक अग्रवाल, दीपक कुमार, राजेश शर्मा सहित अलग अलग व्यापारिक इकाइयों के नेता उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours