हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। देर रात्रि एस०एस०पी० हरिद्वार आई०पी०एस० जन्मजेय खंडूरी द्वारा नगर नियंत्रण कक्ष (सी०सी०आर०) के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी कावड़ मेला की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित कर मेला सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा ली गयी तथा शेष रही कमियों को संबंधित विभागों के साथ सामंजस्य बनाते हुए अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए, उक्त अवसर पर पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, एसओजी प्रभारी आदि मौजूद रहे,
आपको बताते चले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी उत्तराखंड पुलिस विभाग मे एक ईमानदार और निष्पक्ष छवि के रूप मे जाने जाते है, तथा पूर्व मे नैनीताल के पुलिस कप्तान रहते हुए, आपने कई सराहनीय कार्यो को अंजाम दिया है, तथा वर्तमान मे भी हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी की अगुवाई मे काफी अपराधियों को पकडा गया है, जिस कारण से हरिद्वार मे अपराध लगभग समाप्त ही हो गये है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours