हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल होती नजर आई एक रोपवे ट्रॉली में आग लगती हुई नजर आ रही थी जिसे मनसा देवी रोपवे की ट्रॉली बताते हुए सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिसके बाबत रोपवे यूनिट के मुख्य प्रबंधक मनोज डोभाल से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो 3 वर्ष पूर्व की है,
देखें वीडियो
जोकि फलिस्तीन की है वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है जिस भाषा का उपयोग हो रहा है वह अरबी भाषा है लेकिन लोग वीडियो की बिना पुष्टि करे सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं मनोज डोभाल ने बताया कि इस प्रकार भ्रामक वीडियो के पूर्व में भी वायरल होने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई थी इसके बाबत कंपनी के साथ से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा करवाया जा चुका अतः राष्ट्रीय हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल की टीम भी आप सबसे यह आग्रह करती है की किसी भी प्रकार की वीडियो को बिना पुष्टि करें सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह कानूनन अपराध है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours