हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सराय में देश में बढ़ रहे अत्याचार मोबलिंचिंग को लेकर ग्राम सराय में विरोध प्रदर्शन किया गया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन एसडीएम कुसुम चौहान  हरिद्वार सौंपा गया है ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि हमारा प्रिय और महान देश विश्व में आपसी भाईचारा और कुटुंबकम की परंपराओं का निदान करने वाला देश है जो अपनी अलग ही पहचान रखता है जहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हम एकता की माला में बने हुए हैं जहां की सुबह बनारस और शाम अवध की सौगात लेने विश्व भर में लोग आते हैं जहां मुकद्दस दरिया अजीम गंगा अपनी शीतलता से हमें मोहित करती है और कोहे हिमालय हमारा निगहबान है हमारे महान देश भारत का महान संविधान हमें जीने की अभिव्यक्ति की और अपने धर्म का अनुसरण करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है हमें संविधान के द्वारा स्थापित मान्यताओं और परंपराओं का निर्वाहन करना अपना धार्मिक कर्तव्य समझना चाहिए। विचारों की विभिन्नता का मकसद विरोध नहीं होना चाहिए लेकिन हमारे देश में कुछ समाज विरोधी ताकते पिछले कुछ समय से उत्पाद फैलाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मजहबी आजादी का हनन कर रहे हैं जो कि मानवता के विरुद्ध है और सहिष्णुता विरोधी ताकते शक्तियां इस कार्य को अंजाम दे रही है पिछले दिनों झारखंड राज्य के तबरेज अंसारी की धार्मिक उन्माद का निशाना बनाते हुए मोबलिंचिंग की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या की गई, जो निंदनीय है और मोब लिंचिंग की पुनरावृत्ति समाज के ऊपर एक अभिशाप है समाज के अंदर मोबलिंचिंग के डर से असुरक्षा भय का माहौल व्यक्त है कि कब रोजगार की तलाश में निकले व्यक्ति लाश के रूप में घर आ जाए हम जिला हरिद्वार के जनमानस महामहिम से प्रार्थना करते हैं कि मोबलिंचिंग को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए और उनके मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना कर कराया जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और तबरेज अंसारी के पशमांदागान को आर्थिक मुआवजा दिलाया जाए। एसडीएम कुसुम चौहान ए.एसपी कमलेश उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। इस मौके पर मुकर्रम अंसारी, ग्राम प्रधान नजाकत अंसारी, सलीम उपप्रधान धनपुरा, मुंशी, शकील, बाबू, नईम कुरैशी, मौलाना आरिफ, अफजल हाजी खान, आरिफ, सलेमपुर पूर्व प्रधान यासीन सराय नदीम अहमद, साजिद, प्रधान गालिब गाड़ोवाली, फुरकान जिला पंचायत इक्कड़, काजी चांद, इसरार अंसारी, साजिद नसीरपुर कला, दानिश, जुबेर, फारूक, हाजी कासीम अंसारी, अकबर अंसारी, जब्बार पदार्था, मुंशब इक्कड़, हाजी हसरत इक्कड़ कला, आदिल, राव शहाबुद्दीन, रियाज उर्फ मोनू, पार्षद अमजद खान सलेमपुर गुलसनव्वर धनपुरा, खुर्शीद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours