हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओ ने कस्बा मंगलौर में स्लॉटर हाउस खोले जाने के विरोध तथा झारखंड में तबरेज अंसारी की हत्या की सीबीआई जाँच कराये जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय रोशनाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में, त्रिवेन्द्र सरकार मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद, श्याम जाजू मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाते गए। 
                           देखें वीडियो
अनुशासन समिति के प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण शर्मा के नेर्तत्व में जिलाधिकारी हरिद्वार की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी भगवत किशोर मिश्रा को ज्ञापन प्रेषित किया, अपर जिलाधिकारी ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुनते हुये उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल का ज्ञापन पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेजने का आश्वासन दिया, ज्ञापन प्रेषित करने से पूर्व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश का सबसे सुंदर व पवित्र तीर्थ स्थल हैं, हरिद्वार विश्व की सबसे प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हैं, यहाँ हर बारह साल में दुनिया के सबसे विशाल महाकुंभ मेले का आयोजन होता हैं, दुर्भाग्य की बात यह हैं कि हिन्दू वादी सोच रखने वाले देश के प्रधानमंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, हरिद्वार की धरती पर पशुओं के खून की गंगा बहाने का काम करते हुये राज्य में एक नई परंपरा की शुरुवात पशु कटान कारखाना ( स्लॉटर हाउस ) खुलवा कर, कर रहे हैं, जिसका मूक समर्थन राष्टीय अखाड़ा परिषद, राष्टीय संत समिति, हरिद्वार के महान संत, आरएसएस के नेता, भाजपा के विधायक और सांसद कर रहे हैं। जनपद के कस्बा मंगलौर में एक विशाल स्लॉटर हाउस जो देश के विकास के लिए खोला जा रहा हैं, जिसमें प्रतिदिन सैकडों पशुओं का कटान होगा, रस्तौगी ने कहा कि यदि मैं उत्तराखंड की विधान सभा का सदस्य होता तो ऐसे कानून को वही जला कर राख कर देता, रस्तौगी ने कहा कि झारखंड में तबरेज अंसारी की हत्या देश वासियों की जुबान पर हैं किन्तु भारत सरकार और भाजपा ने आज तक तबरेज की हत्या की जाँच पड़ताल की बात नही की हैं, हर देश प्रेमी को बहुत दुःख होता हैं जब राष्टीय मानवाधिकर आयोग भी ऐसी जघन्य हत्या पर मौन साध लेता हैं, राष्टीय अल्प संख्यक आयोग भी गरीब तबरेज अंसारी की सुध नही लेता हैं, देश देख रहा हैं कि मारपीट के बाद भी तबरेज अंसारी को कोई सरकारी इलाज नही मिला, जेल में भी तबरेज का इलाज नही हुआ ये झारखंड सरकार का निकम्मा पन हैं इसलिये कांग्रेस सेवादल महामहिम राष्ट्रपति से स्लॉटर हाउस का निर्माण तत्काल रोके जाने एवं तबरेज अंसारी की हत्या की सीबीआई जाँच कराये जाने की मांग करता हैं, रस्तौगी ने भाजपा सरकारों को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि कांग्रेस सेवादल के ज्ञापन पत्र पर देश और राज्य की सरकारो ने 30 दिन के भीतर समुचित कार्यवाही नही की, तो रुड़की में कांग्रेस सेवादल के बैनर तले रेल का चक्का होगा। प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश सचिव सचिन देउपा, प्रदेश सचिव राव फरमान, महिला प्रदेश सचिव लक्ष्मी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मंजू रानी, ज्वालापुर अध्यक्ष अदीम कुरैशी, जिला महामंत्री मनोहर भट्ट, महानगर सचिव परमजीत सिंह, विनोद सैनी, बीनू रोड, राव हामिद, मोहन सैनी, सोएब अली, दिनेश जोशी, आनंद प्रजापति, कुमारी कविता सैनी, कुमारी आशु शर्मा आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours