हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में शराब माफियाओं द्वारा कच्ची शराब का काम जोरों पर चल रहा है क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा गांव है जहां कच्ची शराब का व्यापार फल फूल ना रहा हो लक्सर आबकारी विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है आबकारी विभाग की कार्रवाई कभी कभी सुनने में आती है वही लक्सर पुलिस ने इस पर अंकुश लगाने में कमर कस ली है लक्सर कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने टीम बना दी है,

देखें वीडियो: वीरेन्द्र सिंह नेगी कोतवाल लक्सर

जिसे कच्ची शराब के इस अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है बीती देर रात लक्सर कोतवाली अंतर्गत रायसी पुलिस चौकी की पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर कच्ची शराब पर छापा मारते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है इस व्यक्ति को शराब बनाने की उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कच्ची शराब बनाने वालों को लक्सर क्षेत्र में किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मुहिम को बंद नहीं किया जाएगा और कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा पकड़े गए उन्होने बताया आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours