हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। देवबंद मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित घलौली चैकपोस्ट के निकट बाइक और ट्रक की भिडंत में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। दंपति की पहचान उनके मोबाइल से मिले नबंरो के आधार पर गांव चौंदाहेड़ी निवासी की हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
देखें वीडियो: डॉ० संजय शर्मा
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंदाहेडी निवासी नीटू (34)अपनी पत्नी के सुमन (29) के साथ बाइक पर सोमवार शाम मुजफ्फरनगर जा रहा था। अभी वह घलौली चैकपोस्ट के निकट ही पहुंचा था कि अचानक टर्न लेते हुए सामने से आए ट्रक से बाइक की भिडंत हो गई। जिसमे ट्रक का पहिया नीटू के सिर से उतर कुचल जाने और सुमन के पेट से उतर जाने के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव सीएचसी पहुंचवाएं। जहां उनके मोबाइल से परिजनों से संपर्क करने पर उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के बार्डर पर बसे गांव चौंदाहेडी निवासी की हुई। परिजनों के मुताबिक नीटू और उसकी पत्नी सुमन बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। बताया जाता है कि नीटू प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। दुर्घटना में मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव सीएचसी में रखे हुए थे। जबकि पुलिस पीएम की पंचनामा की तैयारियों में लगी थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours