हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा के नेतृत्व में ऑपरेशन थ्रस्ट चलाया गया जिसके तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली का खुलासा हुआ, ऑपरेशन थ्रस्ट के तहत की गई छापेमारी से पानी बैचने वाले वेंडरों में हड़कंप मच गया और छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए लक्सर, रूड़की और नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर की गई छापेमारी में आरपीएफ ने सुनिश्चित ब्रांड रेल नीर से अलग दूसरे ब्रांड की 3605 पानी की बोतलें बरामद हुई है।
देखें वीडियो: सोनी शर्मा प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ लक्सर
दरअसल उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में भ्रष्टाचार और धांधली का मामला सामने आया है रेल अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से रेल यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, कमीशनखोरी के चलते रेलवे द्वारा तय किये गए ब्रांड रेल नीर से अलग दूसरी कंपनी की पानी की बोतलें धड़ल्ले से बेची जा रही है जिसके कारण रेलवे को करोड़ो रुपये का चूना लग रहा है सोमवार को शिकायतों पर संज्ञान लेकर आलाधिकारियों ने संज्ञान लिया और लक्सर प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा ने ऑपरेशन थ्रस्ट के तहत छापेमारी की कार्यवाही की है सोनी शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर केवल रेलवे के ब्रांड रेल नीर की बोतलें ही बैचने का प्रावधान है, जबकि रेल अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से चलते दूसरे ब्रांड की बोतलें बेची जा रही है उनके द्वारा इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वही सोनी शर्मा ने ऑपरेशन थ्रस्ट के तहत छापेमारी की कार्यवाही जारी रखने की बात भी कही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours