हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। कावड़ यात्रा शुरू होने में महज 5 दिन बाकी है जिस सड़क से कावड़ यात्रा को होकर गुजरना है उस सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि उससे कावड़िया के वाहन तो क्या आम वाहनों का गुजरना भी दुर्भर हो रहा है,
           देखें वीडियो: क्या कहा ग्रामीणों ने
लक्सर और रुड़की के बीच मात्र 20 किलोमीटर की दूरी है जिसे 2 घंटे से भी ज्यादा समय में आम वाहन तय कर पा रहा हैं ऐसे में कांवड़ यात्रियों के भारी संख्या में आने वाले वाहन कैसे गुजरेंगे। सवाल यह उठता है कि जिस सड़क से हर रोज गुजरने वाला आम आदमी भी चलने से कतरा रहा हो उस पर प्रशासन कावड़ियों के वाहन निकालने के लिए भरोसा कैसे जता रहा है,
     देखें वीडियो: सोहन सिंह लक्सर एसडीएम
राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंंज, HKG NEWS पोर्टल इस खबर को पहले भी प्रमुखता से दिखा चुका हैं बावजूद इसके प्रशासन के कान पर जू तक नहीं रेंगी है अब देखना यह है कि क्या प्रशासन आने वाले 5 दिनों में खस्ताहाल सड़क को सही कराने में कामयाब होगा या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है सड़क की हालत खस्ता है इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है इस सड़क पर कांवड़ियों के वाहनों का निकालना उनकी जान से खेलने के बराबर होगा, सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए कावड़ियों के वाहनों का गुजरना बहुत बड़ी मुसीबत का सामना करना होगा, सड़क पर आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है यह सड़क कावड़ियों के भारी संख्या में आने वाले वाहनों को कैसे झेल पाएगी, हालांकि हाल ही में उत्तराखंड प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया था और उन्होंने भी सड़क पर कावड़ यात्रा के लिए भरोसा जताया है लक्सर एसडीएम सोहन सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों ने इसका जायजा ले लिया है और यह सड़क कावड़ यात्रा के लिए उपयुक्त रहेगी, इस सड़क की कावड़ से पहले मरम्मत कराई जाएगी 5 दिन में प्रशासन खराब मौसम के चलते इसकी मरम्मत कैसे कराएगा। सड़क की कच्ची पटरी भी इतनी खराब हो चली है कि उनसे वाहन चलाने वालों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है सड़क की कच्ची पटरी की मिट्टी कट चुकी है और ज्यादातर कच्ची पटरी में काफी गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिन गड्ढों में वाहनों को उतारना जान जोखिम में डालना है अब देखना होगा की लक्सर प्रशासन इस सड़क से कावड़ यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकालता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours