हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व वाॅइस चेयरमैन अमीर अहमद कादरी का रात्रिकालीन हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की सूचना मिलते ही भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।लगभग अस्सी वर्षीय कोटद्वार निवासी अमीर अहमद कादरी उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के वाॅइस चेयरमैन रहे तथा उन्होंने लंबे समय तक भाजपा में रहकर पार्टी को अपनी सेवाऐं प्रदान की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उन्होंने पार्टी के अनेक छोटे-बड़े पदों पर रहकर सच्ची निष्ठा एवं इमानदारी के साथ संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य किया। श्री कादरी जहां व्यवहार कुशल व्यक्ति थे वहीं वह मिलनसार, जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए भी अग्रणीय रूप से कार्य करने को तत्पर रहते थे। उनके निधन से प्रदेश में पार्टी को भारी क्षति पहुंची है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। शुक्रवार को दोपहर जुमे की नमाज के बाद उन्हें उनके पैतृक निवास स्थान स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उनके जनाजे में शिरकत की। उनके निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान, नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, पूर्वी व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी एवं अरविंद गौतम, शिक्षाविद डॉ. जीशान अली, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनीस अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राव काले खां, भाजपा नेता अनूप शमा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, मोहम्मद असलम कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी इरशाद अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष इंदर भदान, सरफराज अहमद, इसरार अल्वी, राव एजाज खां आदि ने उनके निधन पर अपना गहरा दुख प्रकट किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours