हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले कुछ समय से गाँववासी देखकर हैरान थे कि सरकारी स्कूल इतने सुंदर, आकर्षक कैसे हो सकते हैं? इसके पीछे हाथ था हीरो मोटोकॉर्प कम्पनी का। जिसके सहयोग से हरिद्वार के कई स्कूलों में बहार आ गयी हैं। प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर दिखने वाले सरकारी स्कूल आज हर किसी का मन मोह रहे हैं। उसी के शुभारंभ में आज हरिद्वार के कटारपुर गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जूनियर स्कूल के हीरो मोटो कारपोरेट ने जो जनहित में कार्ये कराए थे, उनका उदघाटन विजय सेठी सी एस हेड मोटर कॉरपोरेट के द्वारा कराया गया। जिसमे में उपस्थित हीरो मोटोकॉर्प से आए अतिथिगण, प्रधानाचार्य स्कूल के सभी बच्चे एवं अभिभावक भी मौजूद रहे। उपस्थित अतिथि गणों ने सर्वप्रथम बच्चों को पर्यावरण और स्वच्छता के महत्व को बताया, साथ ही स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाए गए और बच्चों ने नुक्कड़ नाटक देश भक्ति गीत स्वच्छता को लेकर तरह तरह के कार्यक्रम किये गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हीरो मोटोकॉर्प कारपोरेशन से आए सभी अतिथि गणों का मन मोह लिया, हीरो मोटोकॉर्प से आये अधिकारियों ने बच्चों को आश्वासन दिया कि आप के खेलने के लिए बैडमिंटन, वालीबॉल एवं स्कूल में कोई किसी तरह की आवश्यकता होगी उसको भी पूरा किया जाएगा, दूसरी ओर पी. एच. सिंह ने बच्चों को बताया की आप लोग हमारी कंपनी में भी आकर देख सकते हैं कि हमारी कंपनी किस प्रकार से कार्य करती हैं और स्वच्छता का कितना ध्यान रखती है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आप अपने गांव अड़ोस पड़ोस में स्वच्छता को लेकर औरों को भी जागरूक करें और जहां पर भी ग्राम पंचायत या खाली जगह पड़ी हो उसमें पेड़ लगाएं ताकि पर्यावरण बचा रहे सभी बच्चों को पानी बचाने के लिए भी कहा गया है। कम से कम पानी का इस्तेमाल हो ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की बाधा ना आए। हीरो मोटोकॉर्प से आए अतिथि गण नीरजा शर्मा, विजय शेट्टी, मुकेश गोयल, राकेश पटेल,  प्रधानाचार्य जूनियर स्कूल संध्या रानी एवं मधु अध्याय प्रधानाचार्य टोडा खुर्द लक्सर कमल पाल कार्य प्रबंधक लखबीर सिंह अध्यक्ष आदर्श युवा समिति  दलवीर सिंह, अरविंद, अकरम, सचिन, मुकेश, खेम सिंह, दिलीप, उमेश आदि लोग भी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours