हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में दबिश देकर खाई बाड़ी करते हुए पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा है पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वार्ड नंबर 6 में कुछ लोग धड़ल्ले से खाई बाड़ी करा रहे हैं उसी को देखते हुए लक्सर बाजार चौकी इंचार्ज खेमेंद्र सिंह गंगवार ने अपने हमराह कांस्टेबल को साथ लेकर मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर दबिश दी, तो पुलिस ने मौके से 3505 रुपए व कुछ सट्टे की पर्चियां सहित एक युवक को धर दबोचा और उसे कोतवाली ले आए लक्सरी व लोको बाजार में आम जनता दबी जुबान से कह रही है कि इस खेल में कुछ सफेदपोश नेताओ का भी हाथ है अगर इस केस की बारीकी से जांच की जाए, तो उन सफेदपोश नेताओं का नाम भी सामने आ जाएगा, जो इस धंधे में खाइबाडी करने वालों का सहयोग करते रहते हैं वही लक्सर कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि हमें वार्ड नंबर 6 से मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी की कुछ युवक वार्ड नंबर 6 में धड़ल्ले से खाई बॉडी करा रहे हैं हमने उनको पकड़ने के लिए हल्का चौकी इंचार्ज खेमेंद्र सिंह गंगवार व कांस्टेबल की एक टीम बनाई और गोपनीय तरीके से मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर दबिश दी, जिस वक्त हमारे द्वारा बनाई गई टीम ने दबिश दी तो एक युवक को मौके पर ही कुछ रुपए व पर्चियो के साथ धर दबोचा और उसे कोतवाली ले आए, पूछताछ मे युवक ने अपना नाम शाहिद पुत्र बाबू हसन निवासी ग्राम लक्सर वार्ड नंबर 6 बताया, उसके कब्जे से 3505 रुपए और सट्टे की पर्चियां भी बरामद हुई है उसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours