हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने कांवड़ मेले के नाम पर उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों ने मांग को दोहराया राज्य सरकार द्वारा नगरीय फेरी नीति नियमावली को दृष्टिगत रख समस्त मेला क्षेत्र में गंगा से 100 मीटर की दूरी पर स्थाई रूप से वेंडिंग जोन के रूप में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को स्थापित किया जाए लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया पूर्व में सर्वे के आधार पर 4 से 5000 रेडी पटरी के लघु व्यापारियो का सर्वे किया जा चुका है एक और नगर निगम प्रशासन द्वारा सर्वे कराया है वही लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाया जाना राज्य फेरी नीति नियमावली का उल्लंघन है।
                         देखें वीडियो
इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा नगर निगम प्रशासन राज्य सरकार के संरक्षण में  राज्य फेरी नीति नियमावली को नगर निगम क्षेत्र में क्रियान्वित किए जाने की प्रक्रिया मे हीला-हवाली करना रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के साथ अन्याय जैसा प्रतीत होता है जबकि भारत सरकार द्वारा देश के फुटपाथ कारोबारी लघु व्यापारियों को स्थापित किए जाने के लिए महानगरों में स्मार्ट सिटी के तहत रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन, होकिंग जोन के रूप में स्थापित किया जा रहा है वहीं  हरिद्वार नगर निगम प्रशासन राज्य फेरी नीति नियमावली को नगर निगम क्षेत्र में लागू करने पर हीला-हवाली कर रहा है जो कि रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के साथ न्याय संगत नहीं है उन्होंने यह भी कहा लघु व्यापारियों की जायज मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेंगे 15 जुलाई को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेडी पटरी के लघु व्यापारी अपनी मांगों को दोहराते हुए नगर निगम आयुक्त के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, जय सिंह बिष्ट, छोटे लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा लोकसभा चुनाव के उपरांत रेडी पटरी के लघु व्यापारी संगठन नगर निगम प्रशासन से नगरीय फेरी समिति नियमावली की बैठक बुलाए जाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन ने रेड़ी पटरी वालों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया और अब कावड़ मेला जब सर पर आ गया है तो व्यवस्था के नाम पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है जो कि राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, राज्य फेरी नीति नियमावली का उल्लंघन है उन्होंने कहा यदि नगर निगम प्रशासन पूर्व में सर्वे के आधार पर कांवड़ मेले के दृष्टिगत लघु व्यापारियों को लाइसेंस व परिचय पत्र मुहिया नहीं कराता है तो समस्त लघु व्यापारी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएंगे इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन को होगी, नगर निगम क्षेत्र में नगरीय फेरी नीति नियमावली को लागू करने की मांग को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते लघु व्यापारियों में मनवीर सिंह चौहान, सतपाल ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, विकी गुप्ता, गौरव चौहान, हनी सिंह, आदेश, मनोज मंडल, गौरव गुप्ता, श्याम जीत, प्रमोद मिस्त्री, राजकुमार कश्यप, ठाकुर जय सिंह, छोटेलाल, खुशीराम, ब्रह्मपाल, कश्यप, आशा कश्यप, सुमन गुप्ता, संगीता देवी, सुमित्रा देवी, उषा, पुष्पा दास, आशा अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours