हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर पर सूचना प्राप्त हुई थी, नंद विहार कॉलोनी में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लड़कों द्वारा सुभाष कुमार को घर में घुसकर करीब 17:30 बजे गोली मारदी, सूचना पर उच्चाधिकारी गणों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आसपास के सी०सी०टी०वी० फुटेज चौक किए गए तथा आसपास के लोगों से पूछा की गई, सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई, वह मोटर साइकिल का नंबर भी ज्ञात हुआ संदिग्ध की पहचान प्रवीण वाल्मीकि के शूटरों के रूप में फरमान पुत्र शरीफ निवासी विष्णु लोक कॉलोनी जनपद हरिद्वार, साबिर पुत्र आरिफ निवासी विष्णु लोक कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई, घटना के संबंध में दिनांक 11/07/ 2019 को घायल सुभाष कुमार की पत्नी श्रीमती चित्रा की तहरीर के आधार पर थाने पर मु०अ० सं० 349,19 धारा 452, 397, 386, 506, 120 बी भादवि बनाम अभियुक्तगण मनीष उर्फ बॉलर, लाखन व हिमांशु त्यागी निवासीगण रुड़की जनपद हरिद्वार प्रवीण वाल्मीकि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रचकर वादिया के घर में घुसकर वादिया के पति के ₹500000 की फिरौती मांगना वह फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी देना तथा बाद में वादिया के पति को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल करने के संबंध में पंजीकृत किया गया वादिनी द्वारा बताया गया, कि कुछ समय पूर्व उसके पति को प्रवीण वाल्मीकि द्वारा अपने लड़कों के माध्यम से वीडियो कॉल करके फिरौती की रकम मांगी थी, तथा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के नेत्र में कोतवाली गंगनहर पुलिस व सीआईयू रुड़की टीमों का गठन किया गया, पुलिस ने जाँच में पाया गया कि घटना में शामिल शूटर पूर्व में प्रवीण वाल्मीकि के लिए काम कर चुके हैं, प्रवीण वाल्मीकि जो जिला कारागार चमोली में निरुद्ध है के द्वारा अपने रिश्ते के भतीजे मनीष उर्फ बॉलर व अन्य की सहायता से लोगों को फिरौती का संदेश भेजा जा रहा है, और ना देने पर जान से मारने की धमकी देना वह गोली चलाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं, अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा हरिद्वार में आसपास के जनपदों में लगातार दबिशें से दी गई, दिनाँक 13/07/ 2019 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल एक सूट और एक अन्य अभियुक्त को अवैध शस्त्रों वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
क्या है मामला यह भी पढ़िए:
अभियुक्तों गणों ने पूछताछ में बताया कि वर्तमान में चमोली जेल में बंद प्रवीण वाल्मीकि के कहने पर यह लोग लोगों को फिरौती के लिए धमकाते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर अपने फोन से ऑडियो में वीडियो कॉल भी करते हैं, जिनके द्वारा फिरौती नहीं दी जाती है, उन पर गोली चलाते हैं, इस काम में इनके सहायता प्रवीण वाल्मीकि के रिश्तेदार मनीष बॉलर तथा लाखन करवाते हैं, उक्त घटना के क्रम में बताया कि दिनाँक 9/7/2019 को साबिर में ज्वालापुर पांवधोई के अपने दोस्त इमरान से उसकी मोटर साइकिल होंडा टिवस्ट रंग लाल की और फरमान को साथ लेकर सुभाष के गांव फतेहपुर थाना देवबंद पहुंचे, जहां इनका इरादा सुभाष के भाई जोगेंद्र को गोली मारने का था, परंतु किन्ही कारणवश सफल ना हो पाए और नंद विहार आकर सुभाष के घर पर सुभाष को साबरी ने गोली मार दी, उसके बाद यह लोग कलियर के रास्ते नहर पटरी हो कर भाग गए थे, रास्ते में इनके द्वारा पुलिस को धोखा देने की नियत से अपने कपड़े बदल दिए थे, और घटना में पहने कपड़े नहर में डाल दिए थे, गिरफ्तार अभियुक्त फरमान पूर्व में साबिर के साथ हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है, और अभियुक्त हिमांशु त्यागी भी फिरौती के मामले में जेल गया है, शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, तथा प्रवीण वाल्मीकि को जेल से तलब करने के लिए माननीय न्यायालय से कार्यवाही कराई जा रही हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours