हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इक्कड़ खुर्द गांव का 12 मई 2019 का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यह 16 वर्ष एक नाबालिग लड़की को गांव के ही दो व दो अन्य युवको ने अपहरण कर लगभग डेढ़ महीना अपनी हवस का शिकार बना कर लगातार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा लड़की की अश्लील वीडियो भी बना डाली, लड़की लगातार विरोध करती रही, रोती रही, खुशामद करती रही, अपने घर जाने को कहती रही, लेकिन जालिम अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते रहे। किसी तरह पीड़ित लड़की नेे अपनी आप बीती घटना मोबाइल फोन पर अपने पिताजी को बताई।
लड़की के पिता ने जब थाना पथरी पुलिस को घटना से अवगत कराया, तो पुलिस ने उल्टा ही पीड़ितों से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया, और पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया, थक हार कर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटा और कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूमते रहे, पुलिस ने किसी भी तरह की कोई कार्यवाही उन जालिमों पर नहीं की।
देखें वीडियो: पीड़ित लड़की के पिता अब्दुल रहमान
दबंग आरोपी पीड़ितों को लगातार डराते धमकाते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़ितों ने जब आरोपियों की पथरी थाना पुलिस के साथ सांठगांठ देखी, तो उन्होंने देहरादून पहुंच कर पुलिस महानिदेशक डी०जी० लॉ एंड ऑडर अशोक कुमार से अपने ऊपर हुए अत्याचार से अवगत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
देखें वीडियो: पीड़ित लड़की
डी०जी० लॉ एंड ऑडर अशोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही हरिद्वार एसएसपी को आदेश पारित किए, जिसमें थाना पथरी पुलिस तुरंत हरकत में आई और कार्रवाई कर एक आरोपी चंगेज खान पुत्र शमशाद खान निवासी एमजीएम जनक नगर मोहल्ला खान आलम सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया, अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से अभी भी बाहर हैं। वहीं नाबालिक पीड़ित लड़की ने अपने साथ घटी घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि डॉक्टर मुबारिक, चंगेज खान व अन्य लोगो ने उसके पिता का एक्सीडेंट होने के नाम पर उसको अपने साथ ले गए थे तथा हरिलोक कॉलोनी में शबनम नामक एक महिला के घर ले जाकर बहला-फुसलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो भी बनाई गई। पीड़ित नेे बताया की यह घटना मेरे साथ लगातार घटती रही मैं विरोध करती रही लेकिन यह लोग नहीं माने तथा पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देते रहे। वहीं पीड़ित के पिता अब्दुल रहमान ने पथरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि पथरी थाना पुलिस जनता की रक्षक नहीं, भक्षक बन चुकी है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले सामने आए चुकेे हैं पथरी थाना पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी रहती है। तथा पीड़ितों को प्रताड़ित करती रहती है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाकर जनता को जागरूक कर रही है वहीं थाना पथरी पुलिस बेटीयो को इंसाफ न दिला कर केंद्र सरकार के नारे की भी अवहेलना कर रही हैं और जनता के दिलो में अपने प्रति आक्रोष पैदा कर रही हैं। उन्होंनेे कहांं कि जब तक दोषियों को उनकेे करने की सजा नहीं मिलती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अब सवाल उठता है कि आखिरकार पथरी थाना पुलिस डॉक्टर मुबारिक व शबनम नामक महिला की गिरफ्तारी क्योंं नहीं कर पा रही है। क्यों चंगेज खान को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी बताकर अपनी पीठ थपथपा रही हैं। जबकि डॉक्टर मुबारिक व शबनम नामक महिला एवं अन्य लोग भी बराबर के दोषी हैं प्राप्त जानकारी से यह भी पता चला है कि डॉक्टर मुबारिक को बचानेेे के लिए सफेदपोश नेताओं की सिफारिश पथरी थाना पुलिस से की जा रही है पथरी थाना पुलिस भी अपने फर्ज के प्रति ईमानदार नहीं दिख रही तथा डॉक्टर मुबारिक को बचाने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल कर रही है। वहीं शबनम नामक महिला पर भी शिकंजा कसनेे में पुलिस की रूचि नहीं है आखिर शबनम नामक महिला कौन है इसका कारोबार क्या है इन आरोपियों का शबनम से किस तरह का रिश्ता है क्या पथरी थाना पुलिस इस रहस्य से पर्दा उठा पाएगी, यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है लेकिन पथरी पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो चुके है कि पथरी पुलिस क्यों दोषियों को बचाने में लगी रहती है आलाधिकारी भी अपने विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों पर मेहरबान हो कर उनकी गलतियों को छुपाने में लगे रहते है। जिससे जनता में मित्र पुलिस के प्रति गलत संदेश जा रहा है तथा मित्र पुलिस पर आम जनता का विश्वास धूल मिल हो रहा है आलाधिकारियों को चाहिए कि दोषी अधिकारी, कर्मचारीयों पर तत्काल कार्यवाही कर अपनेे कर्तव्य के प्रति ईमानदारी, सच्ची निष्ठा दिखाएं तथा दोषियों को तत्काल सलाखों के पीछे पहुंचानेे का काम करें। जिससे जनता के दिलों में मित्र पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। वही जब सीओ राजन सिंह नेगी से घटना की जानकारी जुटाई तो उन्होंनेे बताया इस घटना में मुख्य आरोपी चंगेज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours