हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। आज सुबह अचानक आंधी तूफान ने आमजन पर कहर बरसा दिया है सड़क के किनारे पेड़ और बिजली के पोल, जनप्रतिनिधियों के बोर्ड यहां तक कि पुलिस पिकेट का बैठने के खोखे सहित कुर्सियां आदि तूफान में उड़ गई। बारिश और तेज तूफान से बिजली आपूर्ति भी कई घंटे के लिए ठप हो गई, रोड पर भी चलने में आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
                           देखें वीडियो
वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले तो बारिश नहीं हो रही थी जिससे आमजन परेशान थे। लेकिन आज सुबह बारिश और तूफान से आमजन का जीना दुर्बर हो गया है सड़कों पर बिजली के खंबे पेड़ आदि गिरने से लोगों का चलना दुर्बर कर दिया है अभी भी आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं ऐसा लगता है जैसे भारी बारिश होने की संभावना है आपको बता दें कि कावड़ मेला 17 जुलाई से शुरू होना है और सड़कों की हालत अभी भी बद से बदतर है जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है बारिश से रोड के दोनों ओर पानी भर गया है। प्रशासन ने कांवड़ मेले को लेकर दावों की पोल बारिश ने खोल दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours