हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। बरसात के पानी के  कारण नगर के अनेक मोहल्लों में जलभराव होने व नालों की सफाई कराने आदि अनेक स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने एक ज्ञापन प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को दिया, जिसमें उन्होंने नगर में जलभराव की समस्या, पानी की निकासी न होने तथा  नालों  की सफाई के लिए नगर निगम द्वारा उदासीन रवैया अपनाने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को अवगत कराया व इसके शीघ्र समाधान करने पर विचार-विमर्श किया गया।नगर की इन समस्याओं को मंत्री मदन कौशिक ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा इसका संज्ञान लेते हुए कहा कि रुड़की नगर की इन समस्याओं को लेकर शहरी विकास विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से रुड़की के नालों की सफाई व जलभराव आदि की समस्या का निदान कराने के लिए समय से कार्य पूरा करने का आदेश दिये गये हैं तथा निगम की ओर से इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours