हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार राज्य की स्थाई राजधानी गैर सेंड बनाए जाने हेतु शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे, गैर सेंड के राज्य आंदोलनकारियों पर विभिन्न 11 धाराओं पर मुकदमा पर आज गिरफ्तारीओं के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में जलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर 62 राज्य आंदोलनकारियों ने गिरफ्तारी दी, राज्य आंदोलनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को प्रस्तुत कर राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण बनाए जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे, 30 गैर सेंड महिला पुरुष निवासियों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार राज्य आंदोलनकारी समिति की चिन्हित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन के नेतृत्व में भारी संख्या में देवपुरा में एकत्र हुए और वहां से चमोली जनपद के जिला व पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर उग्र प्रदर्शन किया, गैर सेंड किए 30 राज्य आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने कहा कि गैरसैंण में स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे राज्य आंदोलनकारियों पर लगाई गई 11 अपराधिक धाराओं ने अंग्रेजों के शासनकाल की याद दिला दी, पांडे ने कहा कि इस प्रकार की धाराएं लगाकर काला कानून लागू कर दिया जिलाध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों की घोर उपेक्षा कर रही है और यह राज्य सरकार की सेहत के लिए नुकसानदायक है होगी गिरफ्तारी देने वालों एवं प्रदर्शनकारियों में जे०पी० पांडे, धर्मपाल भारती, कमला पांडे, गया प्रसाद, कुकरेती, पुरुषोत्तम खरोला, राकेश वशिष्ठ, दिनेश दिमान, कमला, देवकी देवी, सीता देवी, जगमोहन सिंह नेगी, जगतराम बेलवाल, कमला ढूंढलाल, बसंती पटवाल विद्यावती राणा, किरण बिष्ट, राधा बिष्ट, आशीष, सीतोनी रामदेव मौर्य, भगवान जोशी, रश्मि चमोली, कमला नेगी, आर०एस०नेगी, मुसी चौहान, गंगेश्वरी रावत, सुषमा रावत, राजेश गुप्ता, नत्थी लाल, जुयाल, सतीश जैन, सुमित्रा कुकशाल, सरोज पुरोहित, जगदीप सिंह, असवाल अफजल, अल्वी, हिमांशु कोठारी व अखिलेश कोठारी आदि भारी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours