हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंहेड़ा और कपूरी के बीच बनी नहर में अनियंत्रित कार के गिर जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची 100 डायल कर्मियों ने कार में सवार दोनों भाइयों को समय रहते ग्रामीणो की मदद से निकाल लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
देखें वीडियो
बुधवार शाम नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब सूचना पहुंची की बंहेडा नहर में बस पलट गई। प्रशासन ने तुंरत सीएचसी स्टॉफ को एलर्ट कर बंहेडा गांव की ओर दौड़ लगादी। हालांकि कुछ ही देर में सूचना मिली कि बस नहीं कार नहर में गिरी है और दोनों यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। जनपद शामली के थाना झिंझाना गांव के बेहड़ा ऊन निवासी तेजपाल के पुत्र दीपक और उसका छोटा भाई निखिल अपनी कार से रुडकी जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक कार चला रहे दीपक के पास कार चलाने के दौरान आए फोन पर बात करने के चलते अचानक उसका कार से नियंत्रण हट गया और कार सीधे नहर में जा गिरी। गनीमत यह था कि इसी दौरान उधर से पुलिस की 100 डायल कार गुजर रही थी जिसमे सवार एसआई राजबीर सिंह ने अपने साथ सिपाहियों कुलदीप और विशाल मलिक की मदद से ग्रामीणो को एकत्र कर पहले दीपक और निखिल को बाहर निकाला उसके बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला। तुरंत मदद मिलने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। हालांकि इस दौरान देवबंद से भी पुलिस एवं फायर बिग्रेड की टीम ने गांव की ओर दौड़ लगादी थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours