हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड़ खुर्द से हाजियों ने हज का सफर शुरू कर दिया है हजारों की तादाद में लोग हाजियों को मुबारकबाद देने पहुंचे और हाजी ग्राम प्रधान मोहम्मद हारुन पत्नी मेहरूबा,
अहसान इलाही पत्नी हसीबा को हज के लिए रवाना करते हुए देश में अमन चैन दुआओंं की दरखास्त की गई। वही हाजियों ने कहा कि अल्लाह ने हमें हज के लिए कबूल किया है और हमें आप सब की दुआओं से यह हज करने का मौका मिला है। वहीं इब्ने हसन पुत्र अख्तर निवासी इक्कड़ खुर्द की रवानगी हज के लिए कल होगी। वही पथरी थाना क्षेत्र के पदार्था गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर डॉक्टर नूर अली पत्नी जहीरा खातून व मोहम्मद ताहिर हसन पत्नी खातून हज यात्रा के लिए रवाना करते हुए फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। और देश में अमन चैन के लिए दुआओं की दरखास की। इस अवसर पर अरशद अली, डॉक्टर जीशान, एहसान अली, डॉक्टर शोएब अली, नवाब मलिक, मोहम्मद इलियास, हाजी मोहम्मद अली, आरिफ अली, जब्बार अली, आदि लोग मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours