हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 2019 कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन अपनी कमर कसे हुए हैं। जनपद में लगातार पुलिस द्वारा कोतवाली, थानों में गोष्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आगामी कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सर्व समाज के लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। 
साथ साथ ही शरारती तत्वों को शांति भंग न करनेे की चेतावनी भी दी जा रही है। इसी क्रम में आज ज्वालापुर कोतवाली परिसर में कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सर्व समाज, व्यापार मंडल व अन्य मौजूद व्यक्तियों की एक मीटिंग आहूत की गई। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने सर्व समाज के लोगों से कांवड़ मेले में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओ का मान सम्मान करें। जिससे आपस में भाईचारा तथा सौहार्द का संदेश जनता में जाता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी शरारती तत्व ने कांवड़ मेले में शांति भंग करने का प्रयास किया, तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति या वस्तु पर किसी भी तरह का संदेह होता है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना करें। इस अवसर पर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौजूद व्यक्ति सहित क्षेत्राधिकारी सदर आयुष अग्रवाल, कोतवाल मनोज मैनवाल, भारतीय पुलिस सेवा, तहसीलदार, विद्युत विभाग, जल संस्थान विभागों के प्रतिनिधि तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours