हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र का जंगल चम्बल घाटी के रूप में तब्दील होता जा रहा है महीने दो महीने नहीं गुजरते और एक के बाद एक पथरी जंगल में शवो का मिलना सनसनी कैस बना हुआ है। जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बनकर अपने घरों में कैद होने को मजबूर कर रहा है। सभी के जेहन में एक सवाल पनप रहा है आखिरकार पथरी जंगल में ही लगातार शव क्यों मिल रहे हैं कहीं पथरी पुलिस की ढीली लचक तो कारण नहीं है। आपको बता दें कि पथरी थाना क्षेत्र के काठा पीर जंगल में पेड़ से लटकता एक शव मिला है। पथरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतारा कर मृतक व्यक्ति की पहचान की। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र वेदपाल निवासी ढाढेकी कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिए भेजा दिया है। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई शव इन्हीं जंगलों से मिल चुके हैं। लगातार शवों का मिलना कहीं ना कहीं पुलिस पर भी सवाली निशान खड़ा कर रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours