हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा आगामी कावड़ मेला के दृषिटगत पुलिस कार्यालय में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अभी तक की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए नियम अनुसार निर्देशित किया गया।
एसएसपी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की संपूर्ण मेला क्षेत्र को आवश्यकता अनुसार सुपर जॉन, जॉन व सेक्टर में विभाजित करते हेतु महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंटों को चिन्हित कर उनकी सूची पर भारी मेला अधिकारी को उपलब्ध कराएं साथ ही प्रभारी कावड़ मेला अधिकारी को निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुराने एवं अनुभवी अधिकारी कर्म गणों को ही युक्त किया जाए, समस्त क्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने सर्किलों मैं कावर पटरियों का निरीक्षण कर समय से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पाई जाने वाली कमियों को पूर्ण करें संपूर्ण मेला क्षेत्रांगर्त स्थाई व अस्थाई पार्किंग को चिन्हित कर पार्किंग हेतु समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें जिससे श्रद्धालुगणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, कावड़ क्षेत्र के समस्त अधिकारी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में वहां की स्थानीय जनता एवं अन्य समुदाय के बीच बैठक आयोजित कर कांवड़ मेले के दौरान सुझाव एवं समस्या ज्ञात कर समाधान निकालते हुए एक स्पष्ट कार्ययोजना भी तैयार करेंगे जिससे की आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही की जा सके, समस्त प्रभारी निरीक्षक निरंतर अपने-अपने क्षेत्रों में होटल धर्मशालाओ एवं बस अड्डों पर चेकिंग करें जिससे कि कोई भी अवांछनीय व्यक्ति मेले के दौराने इसी प्रकार की घटना कायम ना कर सके, कावड़ मिलने के दौरान बरसात के सीजन को देखते हुए एसडीआरएफ के अधिकारियों से भी बैठक कर आपदा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखें जिससे कि समय रहते हुए उनका उपयोग किया जा सके, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर उन्हें तत्काल कार्यशील दशा में लाया जाए, कोतवाली नगर, रानीपुर, ज्वालापुर, रुड़की, कनखल व बहादराबाद आदि क्षेत्रों में अभी से ही संबंधित प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्ष उक्त क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों से वार्ता कर अतिक्रमण को चिन्हित करवाते हुए हटवाना सुनिश्चित करेंगे, प्रभारी कावड़ मेला नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देशित किया गया कि मेला प्रारंभ होने के कुछ समय शेष रह गए हैं जिस हेतु सभी आवश्यक बिंदुओं को मध्य नजर रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आपसी समन्वय बनाते हुए उन करा लिए जाएं जिससे कि आगामी कावड़ मेला सकुशल संपन्न किया जा सके, हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा अवगत कराया गया कि कांवड़ मेले के दौरान फेसबुक व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया साइटों पर धार्मिक संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले एवं अभद्र टिप्पणी एवं किसी प्रकार की अफवाहें एवं गलत प्रयास प्रचार की मॉंटिरिंग हेतु निरीक्षक अभी सूचना इकाई के नेतृत्व में एक सोशल मॉंटिरिंग सेल का गठन किया गया, जिसका कार्य प्रतिदिन सोशल मीडिया पर शतक दृष्टि रखते हुए अफवाहें फैलाने वाले धार्मिक संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व आक्रमक कमेंट करने वाले के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करना होगा उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, नगर व दूरसंचार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी कावड़ मेला सेल एवं अन्य मौजूद थे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours