हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी फेरुपुर चौकी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान फेरुपुर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी हीरा सिंह लिंगवाल ने कार्यकर्ताओं को जल्द ही किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक जिवेन्द्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर फेरुपुर चौकी पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तीन दिन पहले क्षेत्र के एक गांव से युवक दूसरी बिरादरी की किशोरी को भगा ले गया है। पुलिस मामले में पूरी तरह से ढिलाई बरत रही है। किशोरी की बरामदगी व आरोपी को गिरफ्तारी नहीं होने से एक बिरादरी के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर जल्द ही किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। तो वह धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।दूसरी ओर फेरुपुर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी हीरा सिंह लिंगवाल का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में बजरंग दल के जिला सह संयोजक जिवेन्द्र तोमर, विशाल शर्मा, नवीन तेश्वर, शौरभ चौहान, रोहित शास्त्री, महावीर कश्यप, निखिल कश्यप, राकेश कुमार, शिवम्, अमित कश्यप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours