हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कृषि मंडी समिति परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलदार पेड़ लगाकर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। उत्तराखंड कृषि बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने किसानों को वितरित फलदार पेड़ किये। गजराज सिंह बिष्ट ने कहांं कि हरेला पर्व प्रदेश की सभी मंडी समितियों द्वारा मनाया जा रहा है जिससे मंडी और किसानों को आपस में जोड़ा जा सके और पर्यावरण संरक्षण में मंडी अपना योगदान दे सके, कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने किया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान को मंडी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी निरीक्षक पंकज शाह, संतोष सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय, सुशील कुमार, लोकेश गिरी, देवकीनंदन सोनी पाल, आलोक द्विवेदी चौधरी, शत कुमार, नितिन चौहान, विनीत चौहान, अर्जुन चौहान, चंद्रकिरण, विकास कुमार, दिलीप राणा, नूतन कुमार, शकील अहमद, मोहम्मद हारुन व आसपास के सैकड़ों किसान और मंडी समिति के व्यापारी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours