हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी द्वारा आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए, जिसके क्रम में थाना सिडकुल, बुग्गावाला व मंगलौर पुलिस द्वारा आगामी कावड़ मेला को सुचारु एवं सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान की मीटिंग ली गई,
जिसमें आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में आवागमन और यातायात व्यवस्था कावड़ियों/ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु सुझाव विचार विमर्श किए गए व सहयोग की अपील की गई, इस मौके पर ग्राम प्रधानों, सदस्यों आदि का कावड़ मेले के संबंध में एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकाने व होटलों को बंद करा दिया जाएगा। वहीं लोगों से शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रख पुलिस को सूचना देने की अपील की, गांव या क्षेत्र में जल लेकर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वह तत्काल पुलिस को अवगत कराए।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours