हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के महाविद्यालय परिसर एस०एम०जे०एन० (पी०जी) कॉलेज में अखिल भारतीय युवा परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा विभिन्न प्रकार के पेड़ों को लगाया गया तथा पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश दिया गया, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा आने वाले भविष्य में सबसे ज्यादा जरूरत है पेड़ों की। अगर आने वाले भविष्य को सही रखना है तो आज हमें पेड़ लगाने पड़ेंगे, प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वृक्षारोपण को महत्व देना चाहिए तथा पर्यावरण को बचाए रखना चाहिए, इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं व विद्याथी परिषद के सदस्यों द्वारा पर्यावरण को बचाए रखने की शपथ ली गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा, नगर मंत्री करण वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नवजोत वालिया, युवा नेता दक्ष शर्मा, छात्र संघ नेता तुषार धीमान, शिवांग कुमार, अक्षित भारद्वाज, कुलदीप कुमार ,समर्पण अरोड़ा, शिवांशु त्रिपाठी, अरुण कुमार, रणदीप राजपूत, हिमांशु धीमान, प्रेम पवार, दीपक कुमार, पारस शर्मा, दिशांत लोधीव, मनीष कुमार व महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक गण उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours