हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। नगर निगम ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौड़ ने रामपुर चुंगी से लेकर ईदगाह चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने नालों का निरीक्षण कर उनकी सफाई कराई साथ ही ईदगाह चौराहे के निकट नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया।नगर निगम के सफाई कर्मियों को लेकर ब्रांड एम्बेसडर अंजुम गौड़ ने गंदगी से अटे बड़े नालों की खुद सफाई की।उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्र को साफ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है इसी के निमित्त रुड़की नगर क्षेत्र में समय-समय पर ब्रांड एम्बेसडर द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर स्वच्छता का अभियान चलाया जाता है, जिसमें सफाई कर्मियों को साथ लेकर इस कार्य को स्वयं अंजाम दिया जाता है, उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने पर नगर के नालों के अटे होने से जलभराव की समस्या भी उत्पन्न होती है इसलिए नालों साफ-सफाई का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours