हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा भिक्षा नहीं शिक्षा दो के तहत चलाये गये अभियान दो माह मे 68 बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों मे कराया गया है, जबकि एक बच्चे का दाखिला मूक बाधिर संस्थान मे कराया गया है, भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान 5 जुलाई को समाप्त हो गया, भिक्षा नही शिक्षा दो के तहत चलाये गये अभियान मे उत्तराखंड पुलिस ने एक मुहिम पेश की है,
और इसमें सड़क पर भिख मांगने वाले बच्चों का स्कूलो में एडमिशन कराये गये, जिसके चलते आज उत्तराखंड पुलिस द्वारा आपरेशन मुक्ति अभियान के तहत भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये, बच्चो को दैनिक भास्कर समाचार पत्र के सौजन्य से उत्तराखंड पुलिस के आई०पी०एस० (डी०जी०) कानून एवं अपराध व्यवस्था अशोक कुमार द्वारा स्कूली पोशाक वितरित की गयी,
आपको बताते चले कि देहरादून पुलिस द्वारा सडको पर भीख मांगने वाले बच्चो को भिक्षा से हटाकर शिक्षा की तरफ ले जाने के अभियान को चलाया गया, यह उत्तराखंड पुलिस का एक ऐतिहासिक कदम है, और एक मिसाल पेश भी उत्तराखंड पुलिस ने की है, जिसमे काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई, भिक्षा से शिक्षा की ओर लाये उन्ही बच्चो को दैनिक भास्कर समाचार पत्र के सौजन्य से आई०पी०एस० अशोक कुमार (डी०जी०) अपराध एवं कानून व्यवस्था के द्वारा ड्रैस बांटी गयी, आई०पी०एस० अशोक कुमार (डी०जी०) अपराध एवं कानून व्यवस्था के द्वारा ड्रैस पाकर बच्चे खूब खुश नजर आ रहे थे आपको बताते चले कि अशोक कुमार ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस विभाग मे काफी सराहनीय कार्य किये है, और समय-समय पर जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग को दिशा निर्देश देते रहते है, ताकि आम समाज और पुलिस के बीच अच्छा तालमेल हो जिससे अपराधो और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके, इस शुभ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध व कानून व्यवस्था ममता बोहरा, सी०ओ० सिटी शेखर सुयाल, उ०नि० विनीता चौहान, का० महेन्द्र, का०सतीश, का० धमेन्द्र आदि मौजूद रहे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours