हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर में सनराइज नाम की फैक्ट्री में काम के दौरान हुए धमाके में नौ मजदूर घायल हो गए। नौ घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। वही दूसरी ओर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुची, ओर फैक्ट्री में हुए धमाके का पता लगाने में लगी हुई है, पुलिस के अनुसार हादसा पाइप में लीकेज होने से ब्वॉयलर फटने के कारण हुआ है, सभी घायल कर्मचारी को हस्पताल पहुचाया गया है, जानकारी से पता चला है कि यह हादसा करीब 9:30 बजे हुआ, कंपनी में कत्था बनाने के दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराए गए, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल कंपनी के मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार यदि मजदूरों के परिजन शिकायत करते हैं तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours