हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्पर्शगंगा टीम व नेहरू युवा मंडल अजीतपुर ने ग्राम अजीतपुर के शिव मंदिर पर स्वछता व जागरूकता अभियान किया जिसमे ग्राम उपप्रधान अवधेश चौहान द्वारा कहा गया कि गांव की स्वच्छता गांव के ही व्यक्तियों की जिम्मेदारी है, और हम तब तक गांव के लोगों को जागरूक करते रहेंगे जब तक वह खुद अपने घर के आस-पास साफ-सफाई पर ध्यान ना दें। ग्राम अजीतपुर से एडवोकेट गौतम कश्यप ने कहा कि मंदिर, गौमाता और गंगा माता की साफ सफाई रखना हमारा कर्तव्य है और इसकी साफ-सफाई रखने में हमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। हमें प्रत्येक रविवार 2 घंटे सफाई में देनी चाहिए आज के अभियान में ग्राम उपप्रधान अवधेश चौहान, जिला संयोजक स्पर्श गंगा वीर गुर्जर, नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप, एडवोकेट गौतम कश्यप, राहुल, डिंपल कश्यप, हरिंदर, देवेंद्र चौहान, ऋषभ चौहान, सागर कश्यप, अनुज कश्यप, बॉबी कश्यप, आकाश कश्यप मनीष कश्यप, अक्षित रोहित, अनुज, शुभम, प्रतीक्ष के अतिरिक्त आस पास के लोगो ने भी अभियान मे अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours