हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार खड़खड़ी क्षेत्र मे फैल रही गंदगी से स्थानीय निवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है होटल, ढाबों से निकलने वाली गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गंदगी से कई तरह की भयंकर बीमारियां उत्पन्न हो रही है जो छोटे बड़े बच्चो, बूढ़ों को हानि पहुंचा रही है जिसे देखते हुए लोगों में शासन-प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश उत्पन्न हो रहा है जहां प्रशासन कांवड़ मेले को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा हैं वहीं होटलों और ढाबों से निकलने वाली तमाम गंदगी स्वच्छ अभियान की भी धज्जियां उड़ाती साफ नजर आ रही है इसका आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है आपको बता दें यह पूरा मामला कोरा देवी कॉलोनी का हैं जहां सड़क पर बने होटल व ढाबे से लोगों का बुरा हाल हो रहा है जिसको लेकर कॉलोनी वासियों ने कई बार नगर आयुक्त, नगर जेई और जनप्रतिनिधियों को भी समस्याओं से अवगत कराया है लेकिन सभी जनप्रतिनिधि, नगर आयुक्त, नगर जेइ कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं जहां नमामि गंगे स्पर्श गंगा के नाम से बड़ी-बड़ी संस्थाएं हरिद्वार के तमाम घाटों को स्वच्छ बनाने पर लगे हैं वहीं होटल, ढाबों से निकलने वाली गंदगी गंगा को दूषित कर रही है प्रशासन भी इन होटल ढाबों मालिकों व संचालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द होटलों, ढाबों की गंदगी को गलियों से नहीं हटाया गया, तो एक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी क्योंकि नगर आयुक्त, नगर जेई अन्य विभागो की घोर लापरवाही साफ नजर आ रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours