हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहादरपुर खादर गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह नशे की हालत में उसके घर घुस आया और दरवाजे पर तेजी से लात मारी, जिससे दरवाजे के पास खड़ी उसकी गर्भवती महिला को दरवाजा लगने से काफी चोट आई और वह नीचे गिर गई, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया है। महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है नशे के कारण क्षेत्र में आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है सरकार द्वारा बड़े बड़े वादे दावे किए जाते हैं कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन लक्सर में वह कहीं धरातल पर नजर नहीं आता सरकार के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं अगर जल्द ही नशे पर और नशे करने वालों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब नशे के कारण क्षेत्र में त्राहिमाम त्राहिमाम हो जाएगा। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि नवजात शिशु के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से भी समय-समय पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाता है उन्होंने कहां कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours