हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था जिसकी सूचना मुखबीर द्वारा पुलिस को मिली लक्सर पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा है साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज अवैध शराब बनाते हुए भस्सू पुत्र जगदीश निवासी रणजीतपुर को गिरफ्तार किया है उन्होने बताया कि आरोपी के पास से अवैध शराब बनाने के उपकरण व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है आरोपी के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours