हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट सिकंदरपुर भैसवाला द्वारा गरीब और मजदूर बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने और उन्हें कॉपी किताबें वितरीत करने का काम किया जा रहा है, इसी कड़ी में छात्रा आरिस और आसिफ के साथ मोहिन को कॉपी किताबें देते हुए स्कूल में भेजने का काम करते हुए मुहम्मद अब्बास साबरी ने लोगों का आह्वान किया कि ड्रॉप आऊट बच्चे (जो स्कूल जाना छोड़ देते हैं) कहीं भी मिले हमारे ट्रस्ट को बताएं या पास के स्कूलों के सरकारी व संस्थाओं में दाखिला करवाये, हमारी ओर से ऐसे बच्चों को कॉपी,किताबें, रंग,कटर,पेंसिल और बसते का भी इंतजाम करने का प्रयास किया जाएगा,आज के किताब वितरण कार्यक्रम में सहारनपुर जिला बाल विकास परिषद के चैयरमेन मुहम्मद सलीम रुमी ने किताबें देते हुए कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा कर्म है, और बच्चे राष्ट्रनिधि है, इसीलिए हमें अपने वातावरण के बच्चों को एक भी अनपढ़ नहीं छोड़ना है, यही स्कूली शिक्षा से छूटे बच्चे देश के विकास में बहुत बड़ी बाधा होते हैं, हमारे ही बच्चों को आगे परेशानी उठानी पड़ती है, यहां तक कि पूरे राष्ट्र को अनपढ़ रहे बच्चों का खामियाजा भुगतना पड़ता है, क्योंकि इन ही बच्चो से आतंकवाद पनपता है, बच्चे अपने मां-बाप के ही नहीं होते हैं, वह राष्ट्र की और हम सब की धरोहर है, आज स्कूलो की बेंचो पर बैठे हुए यही बच्चे कल के हमारे नेता है,आज सड़क पर घूमते बच्चे स्कूल छोड़ चुके बच्चों में कल के आवारा, गरीब, आदमी बन मजदूरी और चोरी तक करने को मजबूर होंगे, इसलिए हमें चाहिए अपने देश के लिए पढ़े लिखे होनहार हस्ठ पुष्ठ नौजवान तैयार करें, ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट के फाउंडर सचिव मुहम्मद अब्बास साबरी 9458147865 से संपर्क स्थापित कर इस कार्य में सहयोग किया जा सकता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours