हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में जहर खुरानी वारदातों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में एसओजी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा सर्विलांस व सुरागरसी पता करते हुए दिनांक 13.7.2019 को उक्त घटना को अंजाम देने वाले जहर खुरानी गिरोह के चार अभियुक्त लक्ष्मण और कमल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम बइस पानी थाना राकम जिला सुख रेत आंचल भेरी नेपाल, वीरेंद्र पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम राहप थाना राहप जिला अछाम आंचल सेती नेपाल, चकबहादुर पुत्र धनबहादुर निवासी ग्राम पशुपति नगर थाना राजपुर जिला बदरिया आचल भेरी नेपाल, दिलबहादुर पुत्र मोती साही ग्राम रोला थाना श्री कोर्ट जिला मोगू आंचल करनाली नेपाल को चोरी के 45000 के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गण नेपाली मूल के व्यक्तियों को जो कि पहाड़ों से कई महीने मजदूरी कर नेपाल जाते समय ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, काठगोदाम, शिमला आदि स्थानों पर उनके साथ घुलमिल जाते हैं और उन्हें कोल्ड ड्रिंक, चाय अथवा प्रसाद आदि में नशीली गोलियां मिलाकर उन्हें खिला देते हैं और बेहोश होने पर उनका सामान व कमाई गई पूरी रकम लेकर रफूचक्कर हो जाते थे इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने धर दबोचा है जिन्होंने 2.7.19 को वादी रविंद्र बिष्ट व उसके साथी कृष्णा को बद्रीनाथ से मजदूरी कर नेपाल जा रहे थे के साथ जहरखुरानी गिरोह के व्यक्तियों द्वारा प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान व नगदी चोरी कर ली थी जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। टीम में प्रवीण कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक, हरपाल सिंह प्रभारी एसओजी, अरविंद रतूड़ी प्रभारी चौकी हर की पौड़ी, मुकेश डिमरी, सुरेंद्र दत्त, विजयपाल पदम एसओजी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours