हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार सीपीयू द्वारा उन वाहनों पर सख्ती दिखाई गई जिनके वाहनों की अगली और पिछली नम्बर प्लेट पर नम्बर स्टाइलिस, आधे अधूरे या नम्बर प्लेट नही पाई गई। इसी दौरान एक प्रेस लिखे वाहन को भी पकड़ा गया जो कि मान्यता प्राप्त पत्रकार न चला कर कोई अन्य बिना कागजात के चलाते पाया गया। सीपीयू के एस आई धर्मवीर सिंह और उनके सहयोगी अमित कुमार ने बताया,
कि शहरों में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीपीयू प्रमुख दिनेश पंवार के दिशा निर्देश में यह कार्यवाही की जा रही है। धर्मवीर सिंह ने सभी वाहन चालकों से "हरिद्वार की गूंज" के माध्यम से अपील की है कि जिन वाहनों की आगे पीछे की नम्बर प्लेट स्पष्ट नही है या जिन पर स्टाइलिश नम्बर है, नम्बर आधे अधूरे है, या नम्बर प्लेट नही है,
तो उन्हें सही करा कर ऐसी नम्बर प्लेट लगवाये या नम्बर लिखवाए कि वो सी सी टी वी कैमरे में भली भांति पढ़ने के काबिल हो। यदि ऐसा नही पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। पिछले कुछ समय से हरिद्वार जनता को हरिद्वार पुलिस और सीपीयू से शिकायत थी कि इनका 90 प्रतिशत फोकस हेलमेट चैकिंग पर होने के कारण अपराधी शहर में आपराधिक घटना को अंजाम देकर हेलमेट लगाकर इन्ही के सामने से फुर्र हो जाते थे। उसी को ध्यान में रखते हुवे अमित कुमार और सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने आज कई वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours