हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनाँक 12/07/2019 को खडखडी चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत ने बजीरावादी स्कूल खडखडी हरिद्वार की छात्राओं को यातायात व्यवस्था, बच्चों/महिलाओं से सम्बंधित अपराधों, नशीले पदार्थों के सेवन से नुकसान के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, खड़खड़ी चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत द्वारा बजीराबादी स्कूल की छात्राओं को नशे से दूर रहने की जानकारी दी ट्रैफिक के नियम बताये, बच्चों से संबंधित अपराधों की जानकारियां उपलब्ध कराई व बच्चों को उनके भविष्य को लेकर आत्मनिर्भर बने के गुर दिए, जब राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान संपादक रजत चौहान ने खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत से बात की तो उन्होंने बताया कि आज स्कूल में जाकर यातायात व्यवस्था संबंध में बच्चो को जागरूक किया गया है, और चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया आगे भी बच्चो को इसी प्रकार से नशे के और यातायात से होने वाले नुकसान के बारे जानकारियां देने का कार्य निरंतर चलता रहेगा, आपको बताते चले की वर्तमान मे खडखडी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस विभाग मे एक जागरूक और निडर निष्पक्ष पुलिस अफसर के रूप जाने जाते है, तथा समय समय पर समाज को अच्छी बातो के लिए जागरूक करते है, और समाज और पुलिस के बीच मे एक अच्छे समन्यवक के रूप काम करके अपनी डयूटी के फर्ज को ईमानदारी से निभाते है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours