हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का एक मामला प्रकाश में आया है जहां दो सगी बहने खेत में शौच के लिए गई थी उसी दौरान घर लौटते समय एक युवक ने किशोरी का हाथ पकड़कर बदनियत से खेत की ओर ले जाने लगा, लड़की ने इसका विरोध करते हुए शोर शराबा कर दिया, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और युवक मौके से फरार हो गया किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी जाकर अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने लक्सर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। वही कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया की हमें तहरीर प्राप्त हुई है संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और गहनता से विवेचना की जा रही है उनका कहना है की यदि जांच सही पाई गई तो, आरोपी के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours